नारी शक्ति के बगैर राष्ट्र व समाज का निर्माण नहीं हो सकता : अनामिका यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महिला कांग्रेस ने की नारी न्याय संगठन निर्माण बैठक

अयोध्या। महिला कांग्रेस ने बीकापुर विधानसभा की शेरपुर पारा गांव में नई न्याय संगठन निर्माण बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और मध्य जोन की प्रभारी अनामिका यादव उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि अनामिका यादव ने कहा महिलाएं किसी क्षेत्रमें पुरुषों से कम नहीं है। अपनी शक्ति व क्षमता को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा है कि नारी शक्ति के बगैर राष्ट्र व समाज का निर्माण नहीं हो सकता। सरकार चाहे जिसकी भी हो बिना महिलाओं के सहयोग से चल नहीं सकती।सभी क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर महिलाएं चल रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला जिला अध्यक्ष रेनर राय ने कहा जितना विकास कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ उतना किसी में नहीं हुआ। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि का महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयो ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष उषा कोरी ,रेशमा विभा, प्रगति राय ,शीला, सुनीता, सुमन ,शांति देवी, सुनीता, रेखा, पार्वती, सुगर ,बुढ़ाना आदि बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित थी।

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya