आपसी बातचीत के बाद निपट गया नायब तहसीलदार व कर्मचारी विवाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। तहसील में गत शुक्रवार को नायब तहसीलदार मसौधा द्वारा एक कर्मचारी की पिटाई से आहत धरना प्रदर्शन कर रहे संग्रह अनुवेशक कर्मचारियों का आंदोलन बातचीत और एक दूसरे से क्षमा याचना के बाद समाप्त हो गया। तहसील प्रशासन और कर्मचारी वर्ग ने राहत की सांस लिया है।

सोमवार को दूसरे दिन सुबह शुरू हुए धरने में जब अन्य तहसीलों से आह्वान किए गए कर्मचारी नही पहुंचे तभी लोगो को आंदोलन समाप्ति की पटकथा समझ में आने लगी थी। इंतजार केवल संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह का हो रहा था। करीब 2 बजे इनके धरना स्थल पर पहुंचते ही उपजिला अधिकारी के कक्ष में बुलावे का न्योता आया और दोनो पक्षों के बीच मान मनौवल का घंटा भर दौर चला।

निर्णय की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए आरोपी नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला के साथ उपजिला अधिकारी अशोक कुमार सैनी, तहसीलदार विनोद चौधरी, नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा शिकायती कर्मचारी अब्दुल फिरोज और कर्मचारी संगठन के मंडल अध्यक्ष सहित वार्ता में शामिल सभी धरना स्थल पर पहुंचे। एक दूसरे को लेकर क्षमा याचना की गई। शिकायती कर्मी की मांग पर उसे कार्यालय कार्य से मुक्त कर फील्ड का कार्य देने की सहमति दी गई और विरोध आंदोलन समाप्त की घोषणा संगठन के नेता अरविंद सिंह ने कर दी।

तहसीलदार विनोद चौधरी ने बताया तहसील एक परिवार है।इस भावना को लेकर विवाद में फंसे नायब तहसीलदार और कर्मचारी की पीड़ा को समझाया बुझाया गया। सुलह समझौते से सब कुछ हल करा दिया गया अब विवाद समाप्त हो गया है।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya