विचारों की लड़ाई लड़ने का माद्दा सपा में : उदय प्रताप सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– सपा ने खिचड़ी भोज व साथी समागम का किया आयोजन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने आज खिचड़ी भोज व साथी समागम कार्यक्रम के तहत समाज को एक माला में पिरोने का एक बार फिर प्रयास किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के संयोजन में आयोजित साथी समागम एवं खिचड़ी भोज आयोजन में तमाम बुद्धिजीवियों ने सहभागिता कर अयोध्या के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मौजूद बुद्धिजीवियों ने अपने विचारों से समाज को एकजुट करने का प्रयास भी किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे पूर्व सांसद डॉ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी की बातों को सुना जाना चाहिए जिद से लोकतंत्र कदापि नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में भुखमरी का प्रतिशत ज्यादा है, रुपया डॉलर के मुकाबले पिट रहा है, ऐसे में कैसे ऐसे रहनुमाओं पर भरोसा किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि विचारों की लड़ाई लड़ने का माद्दा सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है दूसरे दल तो सिर्फ ढोंग करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने तो सेक्यूलिरिजम पर विश्वास करती है और न ही उसे समाजवाद पर ही विश्वास है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने इस मौके पर कहा कि खिचड़ी भोज के माध्यम से समाज को एकजुट करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं। समाजवादी पार्टी की इस बार सरकार बनना तय है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव ने बताया कि खिचड़ी भोज आयोजन में आज कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन के दौरान कवि सम्मेलन व मुशायरा ने समां बांध दिया। कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। शेरो शायरी और अपनी कविताओं के माध्यम से जमुना प्रसाद उपाध्याय अशोक टाटंबरी, रामानंद सागर, जमशेद फैजाबादी , अली सईद मश्मूम, शाहिद जमाल आदि ने लोगों का खूब मनोरंजन किया । कार्यक्रम का संचालन कवि अशोक टाटांबरी ने किया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पूख् ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गौड़ वरिष्ठ नेता छेदी सिंह मोहम्मद हलीम पप्पू उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल अमृतराजपाल बाबूराम गौड़ वरिष्ठ नेता पारस नाथ यादव शंभूनाथ सिंह दीपू पूर्व प्रमुख राम अचल यादव लड्डू लाल यादव महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरोज यादव दान बहादुर सिंह पूर्व बीएसए रामलखन यादव, बहादुर शुकला दीपक यादव रामदेव यादव रामानंद फौजी आकिब खान राशिद सलीम मनजीत यादव मोहम्मद अली विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya