बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है नगर निगम : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नगर निगम की चौथी वर्षगांठ पर गिनाई गईं उपलब्धियां

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या अपने 4 वर्ष के सेवाकाल में नागरिकों की सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा भाव से समर्पित होकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह किया है।

उक्त विचार नगर निगम अयोध्या के चतुर्थ वर्षगांठ पर राम कथा पार्क अयोध्या में आयोजित समारोह में सांसद लल्लू सिंह ने व्यक्त किया। कहा कि अयोध्या के अपेक्षित विकास में प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी जी विशेष रुप से योगदान कर रहे हैं।आने वाले वर्षों में अयोध्या एक विकसित धार्मिक नगरी होगी और सभी संसाधनों से युक्त होगी। स्वच्छता के दिशा में नगर निगम अयोध्या संवेदनशील है उन्हें नागरिकों को साथ में लेकर जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाना होगा। जिससे अयोध्या सुंदर और स्वच्छ बन सके। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सभापति बृजेंद्र बहादुर सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडे बादल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया। पार्षदों व अन्य अतिथियों ने विचार रखे।

मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अमृत योजना अंतर्गत पेयजल, सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन पार्कों का विकास मार्गों का सुंदरीकरण, हाई मास्ट की स्थापना, ऑनलाइन कर भुगतान, नामांतरण की सुविधा, विस्तारित क्षेत्रों में भी त्वरित गति से विकास कार्यों की गतिशीलता को उपलब्धि बताया। कहा कि हम प्रतिबद्ध हैं नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी ना रहे उसके लिए आने वाले 1 वर्ष के अंदर सभी क्षेत्रों में स्वच्छता जल शौचालय मार्गों का सुदृढ़ीकरण निर्माण नाली निर्माण विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान पार्षदगणों ने वरिष्ठ एवं प्रमुख नेताओं को बैच लगाकर रामनामी भेंट कर स्वागत किया। भाजपा पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडे बादल ने ऋषिकेश उपाध्याय के महापौर के रूप में 4 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया।

इसे भी पढ़े  आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

कहा कि नया नगर निगम था। संसाधन कम थे। वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं थी। इसके बावजूद नगर निगम अयोध्या को विकास गति को गतिमान बनाने में उल्लेखनीय योगदान रहा है। समारोह में नगर निगम के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेषांक पत्रिका प्रकाशित हुई।जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि सांसद एवं अन्य अतिथि गण तथा निगम निगम के अधिकारियों ने किया। समारोह में कमलेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी, महिला जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पार्षद अशोका द्विवेदी, पूर्व सभापति बुद्धि लाल प्रजापति, पार्षद हरीश चंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त महेश चंद, महाप्रबंधक जलकल अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जलकल गिरिजेश कुमार तिवारी, सहायक अभियंता जलकल आर के तिवारी, सहायक अभियंता निर्माण सीपी मौर्या, जनसम्पर्क अधिकार रामकिशोर यादव समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद सिंह अपर नगर आयुक्त ने किया। अतिथियों के प्रति आभार शशि भूषण राय अपर नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या ने व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya