नगर निगम ने लिखी है विकास की पटकथा : ऋषिकेश उपाध्याय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या नगर निगम ने मनाई दूसरी वर्षगांठ

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम की द्वितीय वर्षगांठ के अपनी उपलब्धियों को विस्तार से बताया। महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 200 करोड़ की लागत से सड़को का निर्माण हो रहा है। दीपोत्सव के अवसर पर 101 सड़को का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था। जल्द फैजाबाद में सीवर लाईन अस्तित्व में आयेगी। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। 41 गांव और शामिल होने के बाद इसमें और बढ़ोत्तरी की जायेगी।
उन्होने बताया कि बैसिह गोशाला के निर्माण हेतु 8.52 करोड़ की स्वीकृति हो गयी है। गोशाला यूपी की सबसे बेहतर गोशालाओं में एक बनने जा रही है। फिरहाल यहां 1400 गोवंश रखे गये है। नगर आयुक्त नीरज शुक्ला ने बताया कि इससे पहले सहारनपुर नगर निगम को स्थापित करने का अवसर मिला था। सहारनपुर को इसमें पांच वर्ष लगे। अयोध्या तेजी से बढ़ रहा है। दीपोत्सव में सफाई को लेकर कर्मचारियों द्वारा सराहनीय काम किया गया। चार घंटे में दीपकों को हटाकर पुनः इसे घूमने के योग्य बना दिया गया।
उन्होने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इन्ट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मनेजमेंट सिस्टम के तहत 20.31 करोड़ की स्वीकृत भेजी गयी है। शहर के सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरें लगेंगे। मोटरसाईकिल अगर गायब होती है तो उसका नम्बर डालने से यह पता चल जायेगा कि वह किन रास्तों से गुजरी है। स्मार्ट सिटी के तहत अयोध्या का चयन किया गया है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या नगर निगम में विकास की पटकथा लिखी जा रही है वह विकास की रेस में 16 नगर निगमों में शिखर तक पहुंचेगा। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि विकास केवल एक ही क्षेत्र में नहीं होना चाहिए। हम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। यहां के सांस्कृतिक विकास के लिए भी कदम उठाये गये है। वर्षगांठ के अवसर पर सफाई कर्मियों को जहां सम्मानित किया गया वहीं दर्जनों कूड़ा गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महंत गौरीशंकरदास, रामबल्लभाकुंज के महंत राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास व नगर निगम के पार्षद व कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya