नगर निगम ने मलिन बस्ती के परिवारों में वितरित वितरित की दिया-बाती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। दीपोत्सव में हर गरीब के घर को दीपक के प्रकाश से प्रकाशित करने के उद्देश्य से महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व नगर आयुक्त नीरज शुक्ला ने दीपक व उसे जलाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों का वितरण किया। नगर निगम की टीम ने नया घाट की मलिन बस्तियों से इस अभियान की शुरुवात की। यहां 120 परिवारों में प्रत्येक को 11 दीपक का वितरण किया गया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए हम गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति संकल्पित है। हमारा प्रयास है कि दीपोत्सव में कोई घर ऐसा न हो जहां दीपक की रोशनी न पहुंचे। अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन एक ऐतिहासिक क्षण है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता होनी चाहिए। यह अभियान लगातार नगर निगम क्षेत्र में आने वाली गरीब बस्तियों में चलाया जायेगा। नगर निगम के अधिकारी व क्षेत्रीय पार्षद स्वयं उनके दरवाजे पर जाकर दीपक का वितरण करेंगे। हम सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल करने की ओर बढ़ रहे है। इस अवसर पर नगर अपर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, पार्षद महंत रमेश दास, आलोक सिंह, दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अवध विवि की 7 जून को होने वाली परीक्षा तिथि में परिवर्तन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya