धूमधाम से मनाया गया मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजन, काटा गया केक

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी में सोमवार को पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जिनको धरती पुत्र के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने जीवन में आम जनता के लिए जो भी कार्य किए हैं वह आज मील का पत्थर साबित हो रहा है। नेताजी ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया है। उनके कार्यकाल को नौजवान, किसान, मजदूर, दलित अगड़ा, पिछड़ा व व्यापारी आज भी याद करते हैं।

आज जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनानी है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि नेताजी रक्षा मंत्री रहते हुए देश की सरहदों को सुरक्षित करते हुए सैनिकों को जो सम्मान दिए हैं आज भी उसे याद किया जा रहा है। उन्होंने चुंगी समाप्त करके आम जनता को राहत देने का काम किया था। पांडे ने कहा कि नेता जी ने हमेशा गरीब किसान के उत्थान के लिए काम किया है। जब भी सरकार में रहते थे उनका प्रयास होता था कि अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान कैसे लाएं उसी के लिए काम करें व करते थे।

हम सभी चाहते हैं कि 2022 में सपा की सरकार बने अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएं। पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि नेता जी का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने काटकर धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं में 2022 में सपा की सरकार बनाने का उत्साह भी दिखा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, वरिष्ठ नेता मोहम्मद हलीम पप्पू, छोटे लाल यादव, हाजी असद अहमद, आस्ता सिंह कुशवाहा, ननकन यादव, प्रभु नाथ जायसवाल, जगदीश यादव, वसी हैदर गुड्डू ,दुर्गा गुप्ता ,पूनम यादव, विजय यादव, इश्तियाक खान आदि मौजूद रहे ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya