बूथ कमेटी सदस्यों के साथ सांसद ने की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मसौधा व सोहावल में बूथ कमेटी के सदस्यों की बैठक को सम्बोधित किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अश्वनीपुरम व देवकाली वार्ड में जनसम्पर्क किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या के विद्याकुंड वार्ड में जनसम्पर्क करके भाजपा की नीतियों का प्रचार किया।
सांसद लल्लू सिंह ने बूथ कमेटी की बैठक के दौरान कहा कि चुनाव में सबसे अहम जिम्मेदारी बूथ कमेटी के सदस्यों तथा पन्ना प्रमुखों की होती है। सभी बूथ कमेटी के सदस्य व पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए लोगो को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करें। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से केन्द्र व प्रदेश सरकार अयोध्या का विकास कर रही है। पूरे जिले में सड़को का जाल फैलाया गया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव ने पूरी दुनिया को अयोध्या के सांस्कृतिक महोत्सव से अवगत कराया। अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पहली विकसित तस्वीर का दर्शन करायेगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बालक को रौंदा, दर्दनाक मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya