सांसद लल्लू सिंह ने रेलमंत्री व प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। स्वच्छता को लेकर सबसे तेजी से सुधार वाली रैकिंग में नम्बर फैजाबाद व अयोध्या रेलवे स्टेशन को वन व टू बनने पर सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन के सौन्दयीकरण व अयोध्या रेलवे स्टेशन के भव्य निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को साकार स्वरुप प्रदान किया है।
मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि फैजाबाद व अयोध्या रेलवे स्टेशन सफाई की सबसे तेज सुधार वाली रैकिंग में नम्बर वन और टू बन गये। स्वच्छ रेल व स्वच्छ भारत 2019 स्टेशन क्लीरेंस की सुधार वाली कटेगरी में दोनो स्टेशनों की रैकिंग में भी सुधार आया था। आल इंडिया फैजाबाद को 22वां व अयोध्या को 136वां स्थान मिला है। लखनऊ मंडल की रैकिंग में फैजाबाद का स्थान पहला है। रेलवे स्टेशन की रैंकिग में सुधार आने पर बधाई देने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, विजय गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, रमेश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सुशील जायसवाल, राकेश जायसवाल, हरीश श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी बाबूराम यादव, विद्याकांत द्विवेदी, इंजीनियर रणवीर सिंह मनोज वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, अमीरचंद जायसवाल, राजेन्दर गुप्ता शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya