Breaking News

सांसद लल्लू सिंह ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से की मुलाकात

– रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने की किया मांग

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री को रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देकर उसके विकास तथा पूर्वोत्तर रेलवे से उत्तर रेलवे में शामिल किये जाने, फैजाबाद जंक्शन का पुर्ननिमार्ण व सौन्दर्यीकरण, फैजाबाद मालगोदाम का सलारपुर स्थानांतरण, फैजाबाद व अयोध्या से नई ट्रेनों के संचालन, अयोध्या रेलवे स्टेशन के द्वितीय चरण के कार्य की स्वीकृति, फैजाबाद व अयोध्या रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पद सृजन, अयोध्या जनकपुर को रेल सेवा से जोड़ने के सन्दर्भ में पत्र सौंपा।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि ट्रेन के माध्यम से देश के विभिन्न भागों के श्रद्धालुओं को अयोध्या आगमन की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग की गयी है। जिसमें अयोध्या/फैजाबाद से चित्रकूट इण्टरसिटी ट्रेन, अयोध्या/फैजाबाद से सीतामढ़ी, अयोध्या/फैजाबाद से जगन्नाथपुरी, अयोध्या/फैजाबाद से माता वैष्णों देवी, अयोध्या/फैजाबाद से द्वारिका गुजराज, अयोध्या/फैजाबाद से नई दिल्ली शामिल है। इसके साथ में रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा प्राप्त हो जाने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को काफी आसानी होगी। रेलमंत्री से मांग की गयी है कि यात्रियों की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि फैजाबाद एवं अयोध्या स्टेशनों पर स्टेशन अधीक्षकों का पद राजपत्रित किया जाये तथा यात्रियों की कठिनाई को दूर करने के लिए उप स्टेशन अधीक्षक के पद सृजित किये जाय जो राउण्ड ओ क्लाक स्टेशन पर शिफ्ट में उपलब्ध रहे।

उन्होने बताया कि वर्तमान में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों को देखते हुए फैजाबाद जंक्शन को आकर्षक बनाये जाने की जरुरत है। फैजाबाद माल गोदाम का सलारपुर स्थनांतरण का काय तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा द्वारा शुरु किया गया था। यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किये जाने की मांग की गयी। उन्होने बताया कि अयोध्या का जनकपुर से गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। लेकिन अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी रेल सुविधा का अभाव है। रेल सुविधा के लिए 60 किमी रेल मार्ग के निर्माण की जरुरत है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए रेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी अति आवश्यक है। अयोध्या में अंतराष्ट्रीय मानकों से युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  रामनगरी में गणेशोत्सव की धूम : माता पार्वती के उबटन से हुआ था गणेश जी का जन्म

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.