शिविर में श्रमिकों को भोजन के साथ मास्क, सेनिटाईजर व चप्पलें वितरित की जा रही

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों के सहायता के लिए चलाया जा रहा राहत शिविर अनवरत रुप से जारी है। शिविर में श्रमिकों को भोजन के साथ मास्क, सेनिटाईजर व चप्पलें वितरित की जा रही है। रोजाना करीब 8 से 10 हजार यात्री इस शिविर में भोजन ग्रहण कर रहे है। सेवा कार्य में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कई शिफ्ट में अपना योगदान प्रदान करते है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी श्रमिकों व कामगारों का डाटा तैयार कर रही है। उनके स्किल के अनुसार उन्हें रोजगार प्रदान किया जायेगा। मनरेगा के तहत मजदूरों को उनके गांव में ही काम मिल जायेगा। लघु व सूक्ष्म औद्योगिक इकाईयों को सरकार द्वारा राहत प्रदान करने से रोजगार के नये अवसर बनेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही प्रयासरत है। यूपी के प्रवासी मजदूरों की मेहनत के द्वारा अब यूपी के विकास की नयी पटकथा लिखी जायेगी। सरकार इसके लिए कदम बढ़ा चुकी है। भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। आपदा में समय पार्टी के कार्यकर्ता अपनी सकारात्मक भूमिका निर्वाहन करते है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, इन्द्रभान सिंह, जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, मनोज वर्मा, विकास सिंह, अंकुर सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, अरुण तिवारी, पवन चौरसिया मौजूद रहे।