सिर पर तसला रख सांसद लल्लू सिंह ने ढोई मिट्टी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अमृत सरोवर पर सांसद ने किया श्रमदान, चलाया स्वच्छता अभियान

अयोध्या। भाजपा द्वारा मण्डल स्तर पर अमृत सरोवर पर श्रमदान व स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीकापुर की पहुंपी ग्राम सभा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह ने श्रमदान किया व स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इसके साथ में सोहावल पश्चिमी मंडल में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिला है। सरकार एक बेहतर विजन के साथ विकास के प्लान को धरातल पर उतार रही है। डबल इंजन की सरकार आम आदमी की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरी उतरी है। भ्रष्टाचार पर जीरो टारलेंस की नीति के तहत काम किया गया। जिससे विकास की परियोजनाओं में गुणवक्तापूर्ण कार्य हुए तथा सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंची। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस विद्युत कनेक्शन सरकार ने प्रदान किया है।

गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। हाजीपुर बरसैंडी में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, कुचेरा मंडल में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, नंदीग्राम मंडल में जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र पाण्डेय, रुदौली देहात में जिला महामंत्री अशोक कसौधन, सुजागंज में जिला उपाध्यक्ष शिवगोविन्द पाण्डेय, तारुन मंडल में जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, चौरे मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, रानी बाजार मंडल में अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के अध्यक्ष निजामुद्दीन, मवई मंडल में किशोरी लाल भारती के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya