अग्नि पीड़ित को सांसद ने दी सहायता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लाकडाउन के समय अज्ञात कारणो से आग लगने के कारण बेनीगंज निवासी श्रीभगवान मौर्या की चाय की दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गयी। सांसद लल्लू सिंह ने मौके पर पहुंचकर त्वरित सहायता प्रदान की। आग लगने का कारण सिलेण्डर में ब्लास्ट बताया जा रहा है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आपदा राहत को तत्काल पीड़ित को पहुंचने के प्रति केन्द्र व प्रदेश सरकार संकल्पित है। लाकडाउन को लेकर हुए संकट में सरकार ने त्वरित मजदूरों के खातों में आपदा राहत पहुंचायी है। गरीबों को राशन मिलने का कार्य भी प्रारम्भ हो गया है। उद्यमियों व व्यापारियों के लिए सरकार ने ईएमआई में राहत प्रदान की है। लगातार योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से आम आदमी की दिक्कतों को दूर करने के प्रयास में सरकार लगी हुई है। इस अवसर पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता तथा आम लोग मौजूद रहे।

संसदीय कार्य मंत्री ने वीडियों कान्फेसिंग से लिया लॉकडाउन का जायजा

अयोध्या। जनपद में राहत कार्यो के विषय में जानकारी हासिल करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद लल्लू सिंह ने वीडियों कान्फेसिंग के माध्यम से बात की। सांसद लल्लू सिंह ने स्वयं, प्रशासनिक व पार्टी के द्वारा लाकडाउन की स्थिति में गरीबों को पहुंचायी जाने वाली मद्द के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वीडियों कान्फेंसिंग पर सांसद लल्लू सिंह ने संसदीय कार्यमंत्री को बताया कि जनपद में भोजन के पैकेट जिलाधिकारी के माध्यम से बंटवाये जा रहे है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ राशन का एक पैकेट बनाया गया है। जिसको कार्यकर्ताओं द्वारा दी गयी सूची के अनुसार उन्हीं के माध्यम से बंटवाया जा रहा है। जनपद में बाहर से जो लोग आये थे उनका सत्यापन प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है। राशन आज से बंटना प्रारम्भ हो गया है।
उन्होने बताया कि अपनी निधि के माध्यम से जिला प्रशासन को पच्चीस लाख तथा प्रधानमंत्री राहत कोष को एक करोड़ की धनराशि प्रदान की गयी है। गांव गांव कार्यकर्ताओं से सीधे सम्पर्क स्थापित किया गया है। चैत्र रामनवमी को लोगो से घरों में ही पूजन अर्चन करने का आवाहन संतो के माध्यम से किया जा रहा है। एक व्यक्ति मवई में मिला था जिसे प्रशासन ने आईसोलेट किया है। फिरहाल दस हजार सेनेटाईजर तथा बड़ी संख्या में मास्क बंटवाये जा रहे है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya