एम.पी. अग्रवाल ने ग्रहण किया मण्डलायुक्त का पदभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मण्डलायुक्त के पद पर एम0पी0 अग्रवाल ने शनिवार को निवर्तमान मण्डलायुक्त मनोज मिश्र से पदभार ग्रहण कर लिया। श्री अग्रवाल 1997 बैच के आईएएस अधिकारी है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अपर आयुक्त शिव पूजन, अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा, उप निदेशक सूचना, डा0 मुरलीधर सिंह एवं आयुक्त के सहायकगण तथा अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। मण्डलायुक्त ने अयोध्या के विकास कार्यो एवं सरकार के कार्यक्रमों आदि को आगे बढ़ाने को कहा तथा सभी से सहयोग की अपील की। वहीं निवर्तमान आयुक्त मनोज मिश्र की आयुक्त सभागार में विदाई किया गया। उक्त अवसर पर उनके कुशल कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें एक अच्छा एवं कुशल प्रशासक बताया गया। श्री मिश्र का कार्यकाल 03 जून 2017 से 30.नवम्बर 2019 तक रहा है व यहां से सेवानिवृत्त हो गये।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya