अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में एमबीए विभाग एवं नगर निगम अयोध्या के बीच अयोध्या के पर्यटन के विकास के लिए एमओयू किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित एवं अयोध्या के नगर निगम आयुक्त डॉ0 नीरज शुक्ल के मध्य अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया। इस अनुबंध से अयोध्या में पर्यटन के लिए स्थानीय गाईड को प्रशिक्षित किया जायेगा। कुलपति ने बताया कि अयोध्या में पर्यटन की दृष्टि से जो भी कार्य किया जायेगा उसे विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग एवं नगर निगम अयोध्या के संयुक्त साझे में होगा। इस एमओयू होने से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए 03 वर्ष का अनुबन्ध किया गया है। यह विश्वविद्यालय के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो0एसएन शुक्ल, प्रो0 आरएन0राय, प्रो0 अशोक शुक्ल, डॉ0 महेन्द्र पाल, डॉ0 अंशुमान पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।
अवध विश्वविद्यालय व नगर निगम के बींच हुआ एमओयू
8