एशिया की सबसे बड़ी बनास डेयरी व कृषि विवि के बीच एमओयू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गुजरात में हुए इस एमओयू के मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रहीं मौजूद

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय एवं गुजरात के बनास डेयरी के बीच एमओयू हुआ। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह एवं गुजरात विधान सभा व बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। गुजरात में हुए इस एमओयू के मौके पर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

बनास डेयरी एशिया की सबसे बड़ी डेयरी है जो विश्वविद्यालय और संस्थान के मध्य शिक्षा, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायेगा। इस एमओयू के होने से कृषि विवि के वैज्ञानिकों को डेयरी के क्षेत्र में विशेष जानकारियां प्राप्त होंगी जो वैज्ञानिक अपने प्रदेश के किसानों के साथ साझा कर सकेंगे। इससे किसानों की आय दोगुणी करने में भी मदद मिलेगी। वैज्ञानिक दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए आधुनिक तकनीकों, पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के नए तरीकों, गोबर से ऊर्जा उत्पादन, दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के नए तकनीकों को विकसित कर सकेंगे।

कृषि विश्वविद्यालय के साथ सहयोग करके नए अनुसंधान और विकास के अवसर भी मिलेगा। यही नहीं विवि के वैज्ञानिक भ्रूण के विकास के लिए उपयुक्त वातावरण, भ्रूण संरक्षण की तकनीक का उपयोग कर भ्रूण को सुरक्षित रखने की बारीकियों को भी परखेंगे। वैज्ञानिकों को भ्रूण पर अनुसंधान करने का भी मौका मिलेगा जिससे पशुओं की गुणवत्ता में सुधार और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जा सके। अपने कार्यकाल के अंत में जाते-जाते कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर बनास डेयरी से एमओयू किया जो आने वाले समय में विश्वविद्यालय परिवार के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya