दबंगों से परेशान मॉ बेटी ने लोकभवन के सामने लगाई आग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आत्मदाह की कोशिश में महिला बुरी तरह से झुलसी, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। दबंगों से पीड़ित मॉ बेटी ने शुक्रवार को लोकभवन के सामने आग लगा ली। इस दौरान मॉ बुरी तरह से झुलस गई है। महिला और बेटी दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मॉ बेटी दोनों पहले बापू भवन से ही शरीर पर केरोसीन छिड़क कर लोकभवन गेट नंबर तीन पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने यहां पर आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने आग पर काबू पाकर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने बताया कि मां बेटी अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनका नाम सोफिया और गुड़िया है। गुड़िया मामूली रूप से झुलसी है। दोनों का इलाज चल रहा है।

गुड़िया का आरोप है कि गांव में कुछ दबंगों ने नाली विवाद में उसकी मां पर हमला कर दिया था। विरोध करने पर उसकी भी पिटाई कर दी थी। गुड़िया जब जामो थाना पहुंची तो दबंग वहां भी आ गए और पुलिस के सामने उसे थाने से बाहर भगाने लगे। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर आरोपितो के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। इसके बाद दोनों घर वापस आ गई।

आरोप है कि देर रात में हमलावर फिर उनके घर पहुंच गए और लाठी डंडे से मां बेटी की पिटाई कर दी। कार्रवाई ना होने से नाराज मां बेटी शुक्रवार को राजधानी पहुंची और लोक भवन के सामने दोनों ने खुद को आग लगा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसीपी का कहना है कि अमेठी पुलिस से संपर्क किया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya