मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पाण्डेय को अयोध्या जाने से रोंका

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुलिस ने वार्ताकर रानीमऊ से वापस लखनऊ भेजा

रुदौली-अयोध्या। नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने अयोध्या जा रहे मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सन्दीप पांडेय व सुनीता विश्वनाथ को जिले की सीमा रानीमऊ पर प्रशासन ने रोक लिया।पुलिस अफसरों से वार्ता के बाद लखनऊ वापस कर दिया गया।
बताते चले कि सन्दीप पांडेय के अयोध्या दौरे को लेकर जिलाप्रशासन पहले से ही सतर्क था।अफसरों ने जिले की सीमा पर ही रोकने का फैसला लिया।बुधवार को जैसे ही श्री पांडेय अयोध्या जनपद की सीमा रानी मऊ पहुचे एडीएम प्रशासन सन्तोष कुमार व एसपी ग्रामीण एसके सिंह ने जनपद में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए रोक लिया।अफसरों ने समझा बुझाकर उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया।जिले की सीमा पर एसडीएम विपिन सिंह,एएसपी निपुण अग्रवाल,सीओ डॉ धर्मेन्द्र यादव, पटरंगा थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह,चौकी इंचार्ज दीपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रानी अहिल्याबाई का साहस, सेवा व नेतृत्व परिचय, महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत : रोली सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya