पूरा बाजार–फैजाबाद। देश के लोकतंत्र के इतिहास में मोदी सरकार भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे अधिक खतरे वाली साबित हो रही है, इस सरकार में प्रमुख संस्थाओं का बेजा इस्तेमाल खुले तौर पर किया जा रहा है ,यह सरकार किसान के मुद्दे पर रोजगार के मुद्दे पर देश में तरक्की और खुशहाली के मुद्दे पर पूरी तरीके से फेल हो चुकी है! उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने पूरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बच्चू लाल इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रुप में कहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया, तथा संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया! श्री खत्री ने कहा आज देश उस मुहाने पर आकर खड़ा हुआ है जहां पर नफरत और भाईचारा खतरे में है और इसके लिए मोदी सरकार पूरी तरीके से जिम्मेदार है उन्होंने जोर देकर कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इनको सत्ता से हटाने का काम करेगी कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश सचिव सुनील पाठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है इस आक्रोश को 2019 में वोट में तब्दील करने का काम करके भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का काम करें जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया उक्त कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में पीसीसी सदस्य चेतनारायण सिंह ए आई सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा पीसीसी सदस्य महेश वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह ज्ञाना पुर प्रधान दी गई राम मनजीत वर्मा हृदयराम भीम युवक प्रदेश सचिव शरद शुक्ला वीरेंद्र शाही डॉ राजकुमार मौर्य राकेश सिंह राम लखन यादव कलावती गांव राम नरेश वर्मा दिलीप पांडे बिलाल अंसारी राममूरत वर्मा वीरेंद्र सिंह वेद प्रकाश सिंह आदि प्रमुख लोग रहे
भारतीय लोकतंत्र के लिए मोदी सरकार सबसे खतरनाक : डा. निर्मल खत्री
12
previous post