महाकुम्भ को लेकर गुप्तारघाट पर हुआ मॉक एक्सरसाइज

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-अग्निकाण्ड, डूबने व भगदड़ जैसे आपदाओं के परिदृश्य पर किया गया मॉक अभ्यास

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ व जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से महाकुम्भ 2025 में जनपद अयोध्या में भारी भीड़ की सम्भावनाओं के दृष्टिगत आज गुप्तारघाट पर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिसमें अग्निकाण्ड, डूबने तथा भगदड़ जैसे आपदाओं के परिदृश्य पर मॉक अभ्यास किया गया।

जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के मार्गदर्शन में जनपद अयोध्या के समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। अग्निकाण्ड का मॉक एक्सरसाइज मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा प्रदर्शित किया गया। गुप्तारघाट पर मौजूद दुकानदारों व पर्यटकों को जागरूक करते हुए मॉक एक्सरसाइज में घरों का दुकानों में सिलिण्डरों में लगने वाले आग को बुझाने के तरीके बताते हुए प्रदर्शन किया गया। भगदड़ का मॉक एक्सरसाइज क्षेत्राधिकारी, बीकापुर के नेतृत्व में नाविकों एवं वालंटियरर्स के सहयोग से उनकी टीम द्वारा प्रदर्शन किया गया।

गुप्तारघाट पर मौजूद नाविकों व पर्यटकों को भगदड़ जैसी स्थित से निपटने व अपने बचाव का तरीका बताया गया। इस प्रकार अग्निकाण्ड, डूबने तथा भगदड़ जैसे आपदाओं के परिदृश्य पर मॉक अभ्यास सम्पन्न कराया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार सिह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी बीकापुर, जिला आपदा विशेषज्ञ यथार्थ तिवारी व स्वास्थ्य विभाग से डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी व डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ स्थल पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने रचनात्मकता का एक नया अवसर प्रदान किया : प्रो. गोविन्द पाण्डेय

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya