आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल टावर व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-धमाके की आवाज सुन स्कूली बच्चो व अध्यापको मे मचा हडकंप

सोहावल। क्षेत्र की ग्राम सभा रामनगर धौरहरा के मजरे बरई खुर्द के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोरईया देव मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर पर दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से धू धू कर जलने लगा। धमाके की आवाज सुन स्कूली बच्चो एवं अध्यापको मे हडकंप मच गया। प्रधानाध्यापिका रूमा चौरसिया ने बताया कि बरामदे में बच्चे पढ़ रहे थे।

इसी बीच लगभग साढ़े ग्यारह बजे आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलकर विद्यालय की बाऊंड्री की ओर गिर जाने से भय का माहौल बन गया था। ग़नीमत रही कि कोई घटना होने से बचाव हो गया। इस सम्बन्ध में अवर अभियंता ज्ञानचंद विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर खोलवा दिया गया है। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बहाल करा दी गयी है।

सोहावल क्षेत्र के जे ई अमरजीत श्रीवास्तव ने बताया कि खिरौनी सुचित्तागंज के उचितपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते उसकी सेवाएं बाधित हो गयी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya