विधायक ने किया कोतवाली नगर का निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रसूलाबाद चौकी बनाने का एसएसपी को सुझाव

अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसएसपी के साथ कोतवाली नगर का निरीक्षण किया। फरियादियों से कुशलक्षेम पूछने के साथ उन्होने महिला हेल्प डेस्क, असलहों व रजिस्टर के रखरखाव की जानकारी ली। एसएसपी को उन्होने क्राईम कन्ट्रोल के लिए रसूलाबाद चैकी बनाने का सुझाव दिया। वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने का निर्देश दिया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने साथ जनता से निरंतर बेहतर संवाद भी पुलिस कर्मियों को स्थापित करना चाहिए। थाने के अंदर अपनी फरियाद लेकर आये व्यक्ति के मन में पुलिस के प्रति विश्वास होना चाहिए। महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कारवाई होनी चाहिए। शिकायतों का गुणवक्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए जिससे फरियादी को भटकना न पड़े। उन्होने बताया कि निरीक्षण के दौरान सबकुछ सही मिला। वार्ता के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली से फरियादी भी संतुष्ट दिखाई दिये। हम सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास भी हासिल करने के सिद्धान्त पर चल रहे है। इस अवसर पर सीओं सिटी अरविंद चौरसिया, मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड़ मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क ने बेटी संग किया रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya