खिरौनी सुचितागंज में नगर पंचायत भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-गांव को भी शहर जैसी सुबिधा कैसे प्राप्त हो इस पर ध्यान दे रही सरकार : डा. अमित सिंह चौहान

अयोध्या। जनपद के तहसील सोहावल खिरौनी सुचितागंज में नवगठित नगर पंचायत भवन का लोकार्पण बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने हवन-पूजन करके किया। डॉ. चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार गॉंव को भी शहर जैसी सुबिधा कैसे प्राप्त हो इस पर प्रबल ध्यान दे रही है इसीक्रम में मेरी विधानसभा बीकापुर में खिरौनी सुचितागंज को नयी नगर पंचायत बनाकर शहर जैसी सुबिधा प्रदान की है।

सड़क ,नाली प्रकाश आदि की आधुनिक सुबिधायें अब यहां प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि पूरी विधानसभा में बेहतर सड़क,नाली प्रकाश ,पेयजलापूर्ति हो इसकी बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, राम अवतार यादव, अरुण कुमार तिवारी, धन्ना सिंह, नंद कुमार सिंह, सरोज जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  रश्मि सिंह को डीटीएसई की परीक्षा में मिला द्वितीय स्थान

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya