निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सालय का विधायक ने किया उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सेवा से ही की जा सकती है मानवता की सच्ची उपासना : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। सेवा ही परम धर्म है, सेवा के माध्यम से ही मानवता की सच्ची उपासना की जा सकती है। उक्त विचार गुरु नानक जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बेदी शुभ कार्य सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सालय के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। रिकाबगंज स्थित श्रीराम मंदिर में प्रत्येक बुधवार को शाम 4ः00 बजे से 6ः00 बजे तक चलने वाले होम्योपैथी चिकित्सालय में डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज समिति द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मेहता एवं संरक्षक सरदार सुरजीत सिंह ने विधायक श्री गुप्ता को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी सतीश कपूर,श्याम सिंह भल्ला, कैलाश कपूर,सोम अरोड़ा, राजेश सेठी,अनूप मल्होत्रा, महेंद्र भल्ला,अशोक सचदेवा, हर्ष मथरिया आदि ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया। इसके पूर्व समिति के सदस्यों ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की तथा गुरु का लंगर भी आज समिति के द्वारा कराया गया। जिसे माह के प्रथम बृहस्पतिवार को संचालित किया जाएगा। इस मौके पर अमल गुप्ता,अशोक मारवाह,के.के. सिंह,महेश अरोड़ा,अरुण कपूर,राजेश भल्ला,डॉ स्वदेश मल्होत्रा, ममता अरोड़ा,शम्मी चड्ढा, किरन मेहता,मीरा अरोड़ा आदि की प्रमुख रूप की सहभागिता रही।

इसे भी पढ़े  हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत का आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya