जरूरतमंदों को विधायक रामचन्द्र यादव ने बांटा कम्बल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई और पुनीत कार्य नहीं है। इसके लिए सभी को आना चाहिए। सरकार जनहित योजनाओं से पात्रों को लाभांवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसका लाभ सही और वास्तविक पात्र व्यक्तियों को मिले। इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।
यह बातें विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम गढ़ी बठौली में कंबल विरतण समारोह में कही। शनिवार को यहां समारोह पूर्वक एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में 500 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल बांटे गये। इस दौरान विधायक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि बाकी की पार्टियां सिर्फ वादे करती हैं लेकिन बीजेपी जो कहती है, वह कर दिखाती है। कंबल विरतण समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, राजकिशोर सिंह, दिनेश कुमाए, सोनू, राज कुमार यादव, भीमसेन, विक्रमा सिंह, बबलू आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya