विधायक और सीडीओ ने सैमसी गौशाला का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व सीडीओ अनिता यादव ने गौशाला का निरीक्षण किया। विकास खण्ड मवई के सैमसी ग्राम सभा में बनी गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक सैमसी ग्रामसभा में बनी गौशाला करीब एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो गयी थी। उसके बावजूद गौशाला का संचालन नही किया गया।गरीब असहाय किसानों के साथ साथ बेसहारा जानवरों की देखभाल करना योगी सरकार की प्राथमिकता रही है।वही सीडीओ अनिता यादव ने निरीक्षण के बाद 15 दिन के भीतर गौशाला में पूरी व्यवस्था के साथ बेसहारा जानवरों को रखकर गौशाला का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि यह गोशाला बेसहारा पशुओं को सहारा देगी।

इनकी वजह से सड़क पर हो पशुओं के कारण हो रही दुर्घटना रुकेगी,किसानों को हो रहा नुकसान थमेगा।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,टी ए आशीष तिवारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  'पति,पत्नी और वो' की लहर, ढा रही कहर : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya