मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज, जागरूकता और गश्त से बढ़ा महिलाओं में भरोसा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर बोले महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर अयोध्या, जो न केवल भगवान राम की नगरी है बल्कि आस्था और संस्कृति का वैश्विक केंद्र भी, वहां महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि अयोध्या में जनवरी 2025 से अब तक महिला उत्पीड़न से जुड़े 285 मामलों में 288 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। व 05 अभियुक्त हाजिर अदालत कराते हुए कार्यवाही करायी गयी है। इनमें हत्या, रेप, अपहरण और दहेज मृत्यु जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। सरकार का साफ संदेश है कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

सख्त कानून का शिकंजा

पुलिस ने दर्ज किए गए सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई की है। हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और दहेज मृत्यु जैसे मामलों में आरोपी सीधे जेल भेजे जा रहे हैं। सभी अभियुक्तों को अदालत में हाजिर कराकर न्यायिक प्रक्रिया को गति दी जा रही है ताकि पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय मिल सके।

मिशन शक्ति 5.0 बना ढाल

शारदीय नवरात्र के दौरान चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान को अयोध्या में और गति दी गई है। महिला पुलिस टीमें लगातार सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, दुर्गा पंडाल, और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस हर स्तर पर सख्ती बरत रही है। उन्होंने कहा महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े  मानवतावादी थे सद्गुरु कबीर : संत परीक्षा साहेब

अयोध्या पुलिस ने जनवरी 2025 से अब तक 285 अभियुक्तों को जेल भेजकर यह साबित किया है कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों की जगह केवल सलाखों के पीछे है। मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार गश्त, जागरूकता कार्यक्रम और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हमारी कोशिश है कि जिले की हर बेटी और बहन खुद को सुरक्षित महसूस करे।

योगी सरकार का संकल्प नारी सुरक्षा, नारी सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य न केवल अपराधियों पर शिकंजा कसना है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

अयोध्या में बढ़ा विश्वास, जनता ने सराहा

लगातार कार्रवाई से अयोध्या की जनता में पुलिस और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मिशन शक्ति ने महिलाओं के भीतर सुरक्षा का भाव जगाया है। नवरात्र में जहां शक्ति की उपासना हो रही है, वहीं सरकार ने धरातल पर महिला सुरक्षा को भी नई मजबूती दी है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya