प्रभारी मंत्री ने 740 शिक्षकों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा-राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी सक्रिय भूमिका

अयोध्या। जनपद में 740 नवनियुक्त शिक्षकों को कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। माना जा रहा कि अब प्राथमिक शिक्षा में सुधार होगा। हर विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक तैनात होंगे। राजकीय बालिका इण्टर कालेज परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री डा नीलकंठ तिवारी ने 25 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। कहा कि यह मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसके पूर्व एनआईसी मे मुख्यमंत्री के वर्चुअल नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह के दौरान 05 लोगो को नियुक्ति-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर एनआईसी में आयुक्त अयोध्या मण्डल, एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार तथा बीएसए आशीष देव पाण्डेय उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश की सरकार भष्टाचार पर कड़ा प्रहार कर रही है। जो नियुक्ति-पत्र आज वितरित हो रहा है। इसे एक वर्ष पूर्व 2019 में वितरित हो जाना चाहिए परन्तु कुछ लोगो द्वारा कई रिट दाखिल कर नियुक्ति को लटका दिया था। कोर्ट में सरकार ने पैरवी को कई अधिकारियो को लगाया था । जिसका परिणाम है कि एक वर्ष के अन्दर नियुक्ति-पत्र के वितरण का रास्ता साफ हुआ। आज पूरे प्रदेश में 31227 वितरित किया जा रहा है। जिसमें जनपद में 740 शिक्षक चयनित किये गये जिनका नियुक्ति-पत्र आज वितरित किया गया। सभी का अह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। हमे यह विश्वास है कि चयनित ये शिक्षक नई तकनीकि के भी जानकार हैं जो नई तकनीकि के माध्यम् से हमारे बालक-बालिकाओं को शिक्षा देने में आगे आएंगे। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, खब्बू तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर माटी कला वोर्ड से चार महिलाओ को कुम्हारी कला के लिए इलेक्ट्रिक चाक वितरण किया गया। कुल नवनियुक्ति 740 शिक्षको में से 269 महिला शिक्षक तथा पुरूष शिक्षको का नियुक्ति-पत्र शामिल रहा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya