अयोध्या। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड साकेत डेरी परिसर में नंदबाबा पुरस्कार वितरण समारोह दुग्ध संघ अयोध्या के अध्यक्ष आनंद सिंह मोनी की गरिमामय उपस्थिति में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा संपन्न हुआ। नंदबाबा पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर दुग्ध संघ अयोध्या मंडल के अध्यक्ष आनंद सिंह मोनी अयोध्या जनपद के मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड़ दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य राजाराम मंडलीय दुग्ध शाला विकास अधिकारी केपी शर्मा, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी महाप्रबंधक कन्हैया यादव ,डॉ राजीव वार्ष्णेय, प्रेम शंकर द्विवेदी, राम हृदय वर्मा, केके सिंह, प्रभात सिंह के साथ-साथ दुग्ध संघ के अन्य अधिकारी /कर्मचारी पीडी श्रीवास्तव ,आर.बी चौधरी, रणवीर प्रताप मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह ,रामबचन ,ज्ञान प्रकाश तिवारी, संजय सिंह, बलराम त्रिपाठी व अन्य विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे प् महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री एवं मंत्री दुग्ध विकास उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में भारतीय गोवंश को बढ़ावा देने के उद्देश्य विकासखंड स्तर ,जनपद स्तर एवं प्रदेश स्तर पर नंदबाबा पुरस्कार वितरण की योजना बनाई गई है प् साथ ही यह भी बताया गया कि उक्त पुरस्कार दुग्ध संघ की निबंधित दुग्ध समितियों के भारतीय गोवंशीय देसी नस्ल की गायों के पशुपालकों को दुग्ध संघ में वर्ष में कम से कम 1500 लीटर दूध आपूर्ति करेंगे उन्हें 5100 रुपए का नंद बाबा पुरस्कार शासन स्तर से वितरित किया जाएगा। इस वर्ष जनपद अयोध्या के समस्त 11 विकास खंडों के सर्वाधिक दूध की आपूर्ति करने वाले लाभार्थियों में से 10 लाभार्थियों को नंदबाबा पुरस्कार वितरण किया गया। विकासखंड माया बाजार की लाभार्थी नी श्रीमती कंचन लता को पुरस्कार प्रदेश स्तर पर प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप प्रतीक चिन्ह नंद बाबा की मूर्ति गाय बछड़ा सहित 5100 रुपए का ड्राफ्ट व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता ने पराग डेयरी को भरपूर सहयोग शासन स्तर से कराने का आश्वासन दिया व आशा की कि भविष्य में पराग परिवार अयोध्या आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा करता रहे कार्यक्रम का संचालन व संयोजन डॉ राजीव वार्ष्णेय प्रभारी (पी एंड आई) द्वारा किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.