सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, मुकदमा दर्ज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत के मामले में कुमारगंज पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मृतक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता नहीं लगा सकी है। बताते चलें कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली निवासी 55 वर्षीय दुर्गा प्रसाद पुत्र माता बदल एवं उनका बेटा रवि बीते 8 फरवरी को बाइक से ब्लॉक मुख्यालय खाद लेने के लिए घर से निकले थे रास्ते में अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया था जिससे 55 वर्षीय दुर्गा प्रसाद की मृत्यु हो गई और उनका बेटा रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भतीजे सहदेव ने कुमारगंज पुलिस को मुकदमा कायम किए जाने के संबंध में तहरीर दी। जिसके आधार पर थानाध्यक्ष वीर सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 279, 337 एवं 304 ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े  हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने व नगर पंचायत बनाने की मांग
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya