सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रौनाही थाना क्षेत्र के मगलसी चौराहा पर साइकिल सवार एक अधेड़ की रोडवेज की टक्कर से मौत हो गई।
सोमवार को गोपालपुर निवासी रामशरण पुत्र जुगल उम्र लगभग 50 वर्ष अपने रिश्तेदार के यहां साल्हेपुर निमैचा निमंत्रण में आया था। वापस अपने घर जाते समय मगलसी चौराहे पर अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही रोडबेज की बस ने टक्कर मार दिया। मौके पर ही मौत हो गयी।

साइकिल बस में ही फंसी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची रौनाही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। एस आई वृजेन्द्र नाथ मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

 

इसे भी पढ़े  राम नवमी से पहले सिग्निफाई ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को किया रोशन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya