महानगर कांग्रेस कमेटी ने गठित की समितियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। विधानसभा चुनाव को रणनीतिक मोर्चे पर सफलता के लिए कांग्रेस ने समितियों का गठन किया है। एक पत्रकार वार्ता के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या विधानसभा समन्वय समिति रामकरन कोरी के संयोजकत्व में गठित की गई है।

जिसमें शैलेंद्रमणि पांडेय, नागा रामलखन दास, किशोरी रमण अग्रवाल, हरजीत सिंह सलूजा, नाजिम हुसैन आदि सदस्य नामित हैं। जबकि अनुशासन समिति की जिम्मेदारी उमेश उपाध्याय को दी गई है।

जिनके साथ सुरेंद्र सिंह सैनिक, सुनीलकृष्ण गौतम, जयमंगलदास सहयोग में हैं। इसी तरह 28 सदस्यीय विधानसभा चुनाव संचालन समिति बनाई गई है। जिसके संयोजक श्रीनिवास शास्त्री बनाए गए हैं। सदस्य के रूप में प्रवीण श्रीवास्तव, फ्लावर नकवी, अशोक कन्नौजिया, संजय पांडेय, मन्नूलाल साहू, दयावती कोरी, सविता यादव, संगीता सोनकर आदि 28 लोग शामिल हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम व राम नरेश मौर्या भी र्मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  समाजवादियों ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya