अयोध्या विधायक से मिल सौंपा पीएम आवास समस्याओं का ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– परियोजना अधिकारी को बुला कराया त्वरित निस्तारण

अयोध्या। नगर निगम में जुड़े 41 ग्राम सभाओं के प्रधान व जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता हरिभजन गौड़ के नेतृत्व में अपनी प्रधानमंत्री आवास व अन्य समस्याओं को लेकर नगर विधायक अयोध्या वेद गुप्ता से मिल कर अपनी व्यथा प्रस्तुत की। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक अयोध्या को बताया कि नगर निगम में शामिल 41 ग्राम सभाओं में स्वीकृत पात्र सूची के सत्यापन व अन्य पात्रों को जोड़ने के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है जिसमें सर्वे करने आने वाली टीम के कर्मचारी व अन्य तरह तरह से लोगों को परेशान कर रहे हैं और सत्यापन के नाम पर अनियमित कार्य कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश है। इस संदर्भ में तत्काल नगर विधायक वेद गुप्ता के द्वारा परियोजना अधिकारी डूडा यामिनी रंजन को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई व उपस्थिति सैकड़ों क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान तत्काल कराया गया। परियोजना अधिकारी को निर्देश देते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पात्रों की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि उनका स्थलीय सत्यापन हो सके इसके साथ साथ जो पात्र छूटे हुए हैं उनको भी उस सूची में जोड़ने का कार्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से कराया जाए। परियोजना अधिकारी ने अपनी सहमति देते हुए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि आपकी कोई भी समस्या हो आप तत्काल मेरे कार्यालय में आकर मुझसे बता सकते हैं जिनका समाधान त्वरित गति से किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य,आलोक द्विवेदी ,विनोद श्रीवास्तव,रवि सोनकर,जिला मंत्री युवा मोर्चा दीपक पांडेय,मंडल उपाध्यक्ष दीपक पांडेय,अरविंद वर्मा, मंडल महामंत्री लछ्मण वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, लाल शुक्ल, पार्षद मनोज श्रीवास्तव, अनुराग त्रिपाठी ,गिरीश श्रीवास्तवमुन्ना साहू,संजय गुप्ता,सुनील सेन, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, संदीप कसौधन आदि सैकड़ो अयोध्या विधानसभा वासी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya