महिलाओं की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रत्याशी को सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महिलाओं की सुरक्षा शिक्षा को लेकर काम करे सरकार : भारती सिंह

अयोध्या। लोकतान्त्रिक शासन में महिलाआंे की सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार के प्रति और ज्याद जागरूकता के साथ काम करे तो देश की तरक्की की रफ्तार तेज हो सकती है। उक्त बाते महिला सेना की अध्यक्ष जनपद की संयोजिका भारती सिंह ने महिलाओं की समस्याओं से सन्दर्भित एक ज्ञापन भाजपा के लोक सभा 54 क्षेत्र के प्रत्याशी लल्लू सिंह सांसद को सौपते समय कही सुश्री सिंह ने कहा कि आज महिलाओं और बच्चो के साथ जिस तरह के यौनिक अपराध तेजी से बढ़ रहे है, उन पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक ब्लाक में एक महिला थाना को स्थापित करने के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती संशसाधनों के साथ की जाय। इसके साथ ही चैदह वर्ष के कम उम्र के बच्चों व महिलाओं के साथ होने वाले यौनिक अपराधों कड़े दण्ड देने के प्रावधान साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चिित भी की जाय। अयोध्या जैसे शहर में जहाँ पर महिला पर्यटन का आना-जाना रहता है। इन सब चीजों को देखते हुए अयोध्या जैसी जगह पर एक महिला थाना की स्थापना की जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि अपने लोकसभा क्षेत्र को बलात्कार मुक्त करने के लिए काम करेगे।, अगर संसद सदस्य के रूप में चयन होता है। तो निम्नलिखित मुद्दो को संसद में उठाते रहेगे।,. रेपमुक्त भारत के लिए सरकार को चाहिए कि वह बजटीय राष्ट्रीय कार्य योजना बनाने को सुनिश्चिित करें।, हमारे देश की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चिित करने लिए राष्ट्रीय बजट में कम से कम 10 प्रतिशत राशि सुनिश्चिित करें।, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा की महत्ता को को समझाते हुए में संसद में उनके मुद्दों को उठाता रहूँगा। ज्ञापन देने वालों में महिला सेना की सदस्य विनीता सिंह, अनीता द्विवेदी, डाॅ0 प्रियंका त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya