नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर भरदसा मंडल की बैठक भरतकुंड में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भरदसा मण्डल में प्रवासी के रुप में गोण्डा के पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने अधिनियम के विषय में विस्तार से जानकारी दी तथा उसको आम जनता के साथ साझा करने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष गोण्डा इकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित पूरा विपक्ष सीएए को लेकर एक झूठ व भ्रम फैला रहा है। भ्रम व झूठ की राजनीति का जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा। हालांकि जनता को सच्चाई का पता अब लग रहा है। सीएए पूरी तरह से संविधान के मूल्यों और भारतीय संस्कृति परम्परा के अनुकूल है। कांग्रेस व सपा की वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति फिर से बेनकाब हुई है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल करने के सिद्धान्त पर काम कर रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाए बिना भेदभाव के लागू की गयी है। 1 से 5 जनवरी तक अभियान के तौर पर कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर इस विषय पर जानकारी प्रदान करें। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  ब्लड बैंक के सौंदर्यीकरण का सीएमएस ने किया उदघाटन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya