CAA के समर्थन में गृहमंत्री की रैली को लेकर हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह की लखनऊ में आयोजित रैली की तैयारियों की समीक्षा पार्टी कार्यालय में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न ने की। महानगर से तीन हजार तथा जिले से 11 हजार लोगो को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य पार्टी ने लिया है। रैली लखनऊ के बंगलाबाजार स्थित कथा पार्क में 21 जनवरी को 11 बजे आयोजित है। क्षेत्रीय महामंत्री प्रद्युम्न ने कहा कि रैली में जिले के प्रत्येक बूथ की सहभागिता होनी चाहिए। यहां से आम जनमानस को एक व्यापक संदेश दिया जायेगा। जिसे प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर सम्पर्क प्रारम्भ कर दें। रैली में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम व मोबाइल नम्बर सूचीबद्ध होना चाहिए। इसी के अनुसार व्यवस्थाएं की जायेगी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सीएए को लेकर आम जनता के नजरिये में व्यापक बदलाव आया है। समर्थन में यहां निकले जलूस में उमड़ी भारी भीड़ इसका परिचायक है। गृहमंत्री अमित शाह के रैली में शामिल होने के लिए आम जनता स्वयं उत्सुक रहती है। कार्यकर्ताओं को सम्पर्क करके रैली के विषय में जानकारी लोगो को प्रदान करनी चाहिए। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मण्डल व सेक्टर की बैठके हो चुकी है। बूथों की बैठकें चल रही है। जाने वालां के नाम सूचीबद्ध किये जा रहे है। अभी तक बीस बसे व 92 चार पहिया वाहनों पर जाने वाली संख्या सूचीबद्ध की जा चुकी है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि पदाधिकारियों को जिम्मेदारी व लक्ष्य प्रदान किया गया है। मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में पदाधिकारी लगातार बूथों पर सम्पर्क कर रहे है। जिले से अभी तक 7285 लोग सूचीबद्ध किया जा चुका है। पूरी तैयारी की मानीटरिंग पार्टी कार्यालय से की जा रही है। इस अवसर पर विधायक रामचन्दर यादव, जिला प्रवासी शिवनायक वर्मा, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महंत मनमोहन दास, ओम प्रकाश सिंह, सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, कमलेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, शैलेन्दर कोरी, रीना द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी, चन्द्रबली सिंह, ब्रहमानंद शुक्ला, रमेश सिंह, डा सत्येन्द्र त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, दानबहादुर सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, इन्द्रभान सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, हरीश श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, राममोहन भारती, इं रणवीर सिंह, रवि सोनकर, दिवाकर सिंह, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, अरविंद सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विजेता जायसवाल, आशा गौड़, यमुनोत्री केसरवानी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya