प्रांतीय चैत्र मेला की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रांतीय चैत्र मेला-2026 के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक श्री राम जन्म भूमि परिसर के पीएफसी में तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, मन्दिर के पदाधिकारी अनिल मिश्रा व गोपाल आदि की उपस्थिति में आहूत हुई।

बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य योजना बनाकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत, जलकल, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की नियमित समीक्षा करें तथा मेले के सफल आयोजन हेतु समन्वय बनाए रखें।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने राम की पैड़ी व गुप्तार घाट की निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya