विवादित ईदगाह की पैमाइश पूरी, प्रशासन मांग रहा 21 दिन की मोहलत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना अंतर्गत बभनियावा चौराहे के निकट सड़क के किनारे लोक निर्माण विभाग की भूमि में स्थापित विवादित ईदगाह हटाए जाने को लेकर आंदोलन कर धरना दे रहे बिहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी तहसील मुख्यालय पर जारी रहा। जिले के उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आंदोलन कारियो के बीच चली वार्ता के बावजूद कोई हल नहीं निकला और आंदोलनकारी धरना देने पर अड़े रहे।

उप जिलाधिकारी के अनुसार शनिवार को तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा विवादित स्थल की गई स्थलीय पैमाइश में 42.9 स्क्वायर फिट पर अवैध कब्जा पाया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी सी ओ सदर योगेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी  सविता देवी के साथ लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के बीच धरना दे रहे लोगों की घंटो वार्ता चली।

प्रशासनिक अधिकारी विवादित निर्माण को गिराने से पहले 21 दिन की मोहलत नोटिस आदि देने के लिए मांगते रहे। जिसके लिए आंदोलनकारी तैयार नहीं हुए और धरना समाप्त नहीं हो पाया। आंदोलन कर्ताओं के साथ प्रशासन का टकराव बढ़ता जा रहा है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह एडीएम प्रशासन ने कहा कि लोक़ निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्ज़ा पाए जाने के बावजूद संवैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए ही कार्रवाई किया जाना संभव है।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya