रैन बसेरों का महापौर ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम टीम के साथ रैन बसेरों का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में रुके लोगो से उन्होने सुविधाओं के विषय में विस्तार से जानकारी ली। यहां वार्ता के दौरान निगम के प्रति लोगो की अपेक्षाएं उन्होने पूछी। निरीक्षण के उपरान्त नगर आयुक्त से ठंड में बढ़ोत्तरी को देखते हुए अलाव जलाने तथा रैन बसेरों में रुकने वालों को शासन की मंशा के अनुरुप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उथान के सिद्धान्तों पर काम कर रही है। हम गरीब से गरीब व्यक्ति से चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति संकल्पित है। ठंड में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर नगर निगम सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। रैन बसेरों के अभाव में कोई भी खुले में न सोने पाये इसका पूरी तरह से ख्याल रखा जायेगा। जरुरतमंदों को रैन बसेरे में मिलने वाली सभी सुविधाएं प्रदान की जायेगी। उन्होने कहा कि गरीबों से ठंड से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं की वह स्वयं मानीटरिंग करेंगे। योजनाओं को प्रभारी ढंग से लागू किया जायेगा। समय समय पर इनका स्थलीय निरीक्षण भी किया जायेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त नीरज शुक्ला व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में बन रहा आधुनिक यात्री निवास, आम लोगों का भी बनेगा ठिकाना
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya