महापौर ने हिंद वेयर टाइल्स शोरूम का किया उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। आर. के. इंटरप्राइज देवकाली बाईपास किसलय हॉस्पिटल के बगल, पंचशील के सामने हिंदवेयर टाइल्स शोरूम का उद्घाटन महापौर नगर निगम अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय तथा राम वल्लभा कुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास द्वारा समारोह पूर्वक फीता काटकर किया गया इस नए शोरूम में बेहतरीन बैरायटी के टाइल्स एवं सेनेटरी वेयर की संपूर्ण रेंज उचित मूल्य पर उपलब्ध है।
अभिषेक चतुर्बेदी रीजिनल मैनेजर हिंदवेयर टाइल्स ने बताया की इसमें नियोम टाइल्स बाथरूम सेनेटरी फिटिंग आदि के कई मॉडल हैं,हिंदवेयर आम जनता का ख्याल रखते हुए कई मॉडल हैं जो हर कोई आसानी से लगवा सकता हैं. इस संबंध में शोरूम के प्रोपराइटर रंजीत दुबे उर्फ मुन्ना दुबे ने बताया कि यह विश्वविख्यात कंपनी हिंद वेयर का नियॉम का ब्रांडेड शोरूम है और ग्राहकों को उचित मूल्य पर यहां सेनेटरी और टाइल्स के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन में महंत राजकुमार दास, मं. राजू दास, अभिषेक मिश्रा पूर्व मंत्री सपा पवन पांडेय, पूर्व जिला अध्यछ अवधेश पांडेय बादल, राम कृष्ण शुक्ला, अंकित चौबे, रंजीत दुबे धर्मेंद दुबे, रिंकू दुबे,मुन्ना दुबे दीपक पाठक आदि कई गणमान्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े  गाजीपुर निवासी युवक की हत्या में उसका साथी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya