महापौर को झारखंडी वार्ड में मिली खामियां ही खामियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-टूटी नाली, सड़क पर पसरा गन्दा पानी औऱ सड़क किनारे कूड़ा

 

अयोध्या। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय इन दिनों नगरनिगम क्षेत्र के वार्डों का हालात देखने निकल रहे हैं। जहां हर ओर टूटी नाली, सड़क पर कूड़ा व गंदगी ही मिल रही है। सोमवार को महापौर उपाध्याय निगम क्षेत्र के झारखंडी वार्ड पंहुंचे। वार्ड के समस्त मोहल्ले व गलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे टूटी हुई नाली बनवाने के आदेश दिए।

वहीं पर स्थित एक सुलभ शौचालय में जिसमें कुछ खामियां थीं उन्हें दूर करने तथा रोड किनारे पड़े हुए कचरे को हटाने के तत्काल आदेश दिए। नाले की बेहतर तरीके से साफ सफाई करने के कर्मचारियों को निर्देश दिए। झारखंडी वार्ड में सफाई व्यवस्था उचित न मिलने पर सफाई कर्मियों पर नाराजगी जताते हुए बेहतर साफ सफाई करने की हिदायत दी।

उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छता के कामों में किसी भी प्रकार की ढिलाई पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। केयर सिंह यादव डेरी वाले की गली में रोड पर अतिक्रमण देख तत्काल चालान काटने के आदेश दिए। इस अभियान में पार्षद बृजेंद्र बहादुर सिंह व नामित पार्षद रीना द्विवेदी के अलावा अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, एमएन झा तथा निर्माण और जलकल के अधिकारी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की पहली प्राथमिकता : गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya