अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व उनकी पत्नी वंदना उपाध्याय ने अपनी पुत्री का जन्मदिन प्राथमिक विद्यालय अंगूरीबाग में पढ़ने वाले बच्चों के साथ मनाया। यहां बच्चों को कपड़े, मिठाईयां प्रदान करने के साथ बच्चों व शिक्षकों के साथ सामूहिक रुप से जलपान भी किया। बच्चों के लिए बेंच व कुर्सी की व्यवस्था भी की। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बच्चों को जीवन में तरक्की करने के लिए बेहतर शिक्षा पाने हेतु उत्साहवर्धन करने के साथ सदा अपेक्षित सहायता के लिए उपस्थित रहने की बात कही। बच्चों ने भी उनसे अपने विषय में कई जानकारियां साझा की। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि हमारा समाज ही हमारा परिवार है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाने के प्रति हम संकल्पित है। हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का सिद्धान्त हमें इस ओर अग्रसर करता है। सरकार प्राथमिक विद्यालयों को बेहतर शैक्षिक माहौल प्रदान करने के लिए संकल्पित है।
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ महापौर ने मनाया बेटी का जन्मदिन
19
previous post