भाजपा सरकार में सुरक्षित महसूस कर रहीं मातृशक्ति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल संवाद का हुआ आयोजन

मिल्कीपुर। रविवार को मिल्कीपुर के आश्रम पद्धति विद्यालय मुंगीशपुर में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा कमल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने की उन्होंने कार्यक्रम में महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में अखबारों समाचार चैनलों पर रात दिन महिलाओं के उत्पीड़न के समाचार भरे रहते थे। और सरकार के संरक्षक से जब मीडिया सवाल करती थी तो वह उत्पीड़न की वजह पहनावे को बताते थे। भारतीय जनता पार्टी की मोदी योगी सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार न के बराबर हो गए हैं सरकार महिला अपराधों को रोकने के लिए रात दिन प्रयत्नशील है।

सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं की जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार के अनेक विभाग गोष्ठियों के माध्यम से अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो, रोमियो, 1090 समेत अनेक हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की सुरक्षा के लिए चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मातृ शक्तियों सुरक्षित महसूस कर रही है । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा को फिर से विधायक बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की। उन्होंने कहा कि जहां पर नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं भारतीय जनता पार्टी इसी सोच के साथ काम कर रही है।

इसे भी पढ़े  सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज में चार साल बाद शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा एवं अयोध्या की जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा ने कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विशेष पैकेज दिलाये जाने का भरोसा दिया। मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने सभी आगंतुकों का स्वागत सत्कार करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी, मिथिलेश ओझा प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंती सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी रमा गुप्ता,अनुराधा श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी क्षेत्रीय, नेहा रस्तोगी,सभासद अशोक द्विवेदी, महानगर जिला अध्यक्ष आशा गौड़,पार्षद शकुंतला गौतम, जिला महामंत्री सुमन पासवान, जिला उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता,मुन्नी सिंह,आशा सिंह, जिला मंत्री सीमा सिंह,सीमा यादव,माधुरी सिंह जिला मीडिया प्रभारी करुणा पांडे, कुचेरा सुषमा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सोहावल पूर्वी विजयवती, विधायक के निजी सचिव महेश ओझा, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी वराघवेंद्र पांडे देवेंद्रमणि त्रिपाठी,अखिलेश पांडे, अजीत मौर्य, आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya