प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहीं भी अप्रिय घटना नहीं, अफसरों ने ली राहत की सांस

अयोध्या। पूजन, अर्चन और आरती के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पवित्र नदियों में शुक्रवार देर रात तक विसर्जन हुआ। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होने से कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले। जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

आस्था एवं श्रद्धा के साथ मां के भक्तों ने विसर्जन यात्रा निकाली। ‘ जय माता दी ‘ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दोपहर 12:10 बजे, केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद अयोध्या, के समन्वय से मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा की पहली प्रतिमा दुर्गा पूजा समिति गांधी नगर नाका की निकली। जो निर्मली कुंड के श्रीभगवान जायसवाल विसर्जन स्थल पर विसर्जित की गई।
एक एक कर पूजा पंडालों से निकाली गई प्रतिमाएं चौक घंटाघर पहुंचने लगीं जहां सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व पूर्व मंत्री सपा नेता तेज नारायण पांडे ‘पवन’ द्वारा मां की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संरक्षक विजय गुप्ता, केशव बिगुलर, गगन जायसवाल, प्रेम नाथ राय, सुप्रीत कपूर, राजेश गौड़ पार्षद, कन्हैया अग्रवाल, सिद्धार्थ महान आदि ने भी विसर्जन यात्रा का स्वागत किया। डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेष पाण्डेय, एडीएम सिटी सलिल पटेल, एसपी सिटी विजय पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र सिंह, सीओ पलाश बंसल एवं भाजपा के अवधेश पाण्डेय ‘बादल’, कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, अमल गुप्ता ने भी मां की प्रतिमा ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए मां का स्वागत किया।

इसे भी पढ़े  डॉ. दीपशिखा चौधरी को मिला प्रशस्ति पत्र

वहीं विसर्जन स्थल निर्मली कुंड पर श्रद्धालु गाजे-बाजे के धुन पर नाचते गाते झुमते चल रहे थे और बीच बीच में भक्तों की ओर से जय माता दी के गगनभेदी जय कारे भी वातावरण में गूंजायमान किए जा रहे थे। रास्ते मे तमाम लोगों ने प्रसाद स्टाल लगाकर अपनी भक्ति निवेदित की। विसर्जन यात्रा को गतिमान बनाए रखने के लिए जे एन चतुर्वेदी द्वारा मेला नियंत्रण कक्ष से लगातार समितियों और केंद्रीय पदाधिकारियों से संपर्क करके समस्याओं का निराकरण कराया गया। करीब 250 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

रौनाही के चार घाटों पर 172 प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के चार घाटों पर मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित गत वर्ष की भांति मां भक्तो को विसर्जन के दौरान सहायता कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एस डी एम जयजीत कौर मिश्रा क्षेत्राधिकारी आर के चतुर्वेदी ने कमान सम्भाले दिखाई दिये।एसपीआरए शैलेंद्र कुमार सिंह एडीएम प्रशासन संतोष कुमार मौके का मुआयना करते रहे।थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और तहसील कर्मियों के अनुसार सुबह दस बजे से शुरू हुआ विसर्जन देर रात एक बजे तक चला।इस दौरान इस्माईलनगर सिंहोरा 40,कलाफरपुर 12,सोहावल स्थित ढेमवा घाट पर 140 दिनकरपुर में 5 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya