महर्षि बामदेव तपोस्थली में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-108 लोगों ने किया रुद्राभिषेक

मिल्कीपुर।  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कुमारगंज क्षेत्र के महर्षि बामदेव की तपोस्थली पर शिव भक्तों का ताता लगा रहा सुबह 6ः00 बजे से चलने वाला जलाभिषेक शाम 4ः00 बजे तक जारी रहा मंदिर प्रबंधन ने क्षेत्र के 108 परिवारों का पार्थिव शिवलिंग बनवा कर सामूहिक रुद्राभिषेक करवाया रुद्राभिषेक करने वाले परिवारों में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के डीन वेटनरी डॉ. आरके जोशी डॉ नमिता जोशी डॉ. आरके पाठक शैलेंद्र कुमार पांडे डॉ जेपी सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे

मंदिर प्रबंधन द्वारा शाम को शिव बारात निकाली गई जो कुमारगंज होते हुए पुनः मंदिर पहुंची तथा रात्रि में शिव लीला का मंचन भी कलाकारों द्वारा किया जाएगा मंदिर प्रबंधन में मनीष गुप्ता अवधेश मिश्रा बाबा शिव रामदास सुशील कुमार गुप्ता विजय कुमार उपाध्याय आज प्रमुख रूप से रहे।

इसे भी पढ़े  सनातन की मजबूत नींव पर आकार ले रहा विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya