विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डेढ़ साल के बच्चे से छिनी मां की गोद

मिल्कीपुर। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर मजरे विश्राम का पुरवा में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हैरिंग्टनगंज चौकी इंचार्ज मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। बताया गया कि शनिवार को हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर मजरे विश्राम अहिरन के पुरवा में शाम करीब 6ः00 बजे एक विवाहिता ने कमरे के अन्दर पंखे के सहारे लटककर फांसी लगा लिया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मृतका का नाम 27 वर्षीय शीला यादव पत्नी भरत लाल यादव है। मृतका का मायका शाहगंज के पास देवी प्रसाद का पुरवा में है। मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतका शीला यादव के मात्र डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है।लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है, घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े  विभिन्न मांगो को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya