फांसी लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। बत्तीस वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या। प्राप्त समाचार के अनुसार खण्डासा थाना क्षेत्र के कोटिया पूरे सुगंध गांव निवासी नीलम शुक्ला( 32) अपने घर में उस वक्त दरवाजे के कुंडे के ऊपर से फांसी लगाई जब उसके ससुर उदय नारायण शुक्ला खण्डासा बाजार पूजा पाठ के सामान लाने के लिए गए हुए थे घर पर छोटे-छोटे बच्चों के अलावा और कोई नहीं था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पीआरबी 112 पुलिस को दी सूचना मिलते ही खण्डासा चौकी प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति संदीप सूरत में मजदूरी करता है घर पर मृतका का पुत्र शौरभ (6) एवं पुत्री तनु (11) आर्या(10) तान्या (12) वर्ष के अलावा मृतका के ससुर ही घर पर रहकर के खेती बारी करवाते थे। चौकी प्रभारी खण्डासा राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या विवाहिता ने किस कारण से की है इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया। वहीं लोगो का कहना है कि महिला अर्द्ध विक्षिप्त थी।

इसे भी पढ़े  हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने व नगर पंचायत बनाने की मांग
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya