Breaking News

मनोज यादव ने आईएएस में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान

-सेवानिवृत्त नलकूप चालक के बेटे ने आईएएस की परीक्षा में हांसिल की 381वीं रैंक

अयोध्या। प्रतिभा न धन की मोहताज होती है और न ही संसाधनों की। आपके अंदर हौसला है तो सफलता का आसमान छूना नामुमकिन नहीं है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एक सेवानिवृत्त नलकूप चालक के प्रतिभावान पुत्र ने। सोमवार को आए सिविल सर्विसेज के नतीजे में सेवानिवृत्त नलकूप चालक के बेटे ने आईएएस बन अयोध्या का नाम रोशन किया है। इसे लेकर परिवार में हर्ष का माहौल है।

क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाली अचलपुर निवासी मनोज कुमार यादव ने तीसरे प्रयास में आईएएस क्वालीफाई कर लिया है। प्रतिभावान मनोज ने कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय अयोध्या से पूरी करने के बाद विज्ञान में स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई जेएनयू नई दिल्ली से किया। तीन भाइयों में सबसे छोटे मनोज का सपना शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करने का था। मनोज के पिता माधव प्रसाद यादव नलकूप चालक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं। \

मनोज ने आईएएस की परीक्षा में 381वीं रैंक हासिल किया है। मनोज के आईएएस में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। चयन के बाद मनोज ने बताया कि निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है। व्यक्ति को किसी भी असफलता पर हताश होकर नहीं बैठ जाना चाहिए। गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक राजेश दुबे, शिक्षक प्रदीप गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए मनोज और उनके परिवार को बधाई दी हैं। आईएएस में चयनित मनोज के बड़े भाई रक्षा मंत्रालय में सीनियर इंजीनियर हैं। मनोज ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता,भाई, चाचा व अपने गुरुजनों को दिया है। मनोज के आईएएस में चयनित होने की खबर पर सपा विधायक अभय सिंह के पिता बी बी सिंह गांव पहुंच कर परिजनों को बधाई दी।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  सरयू नदी तट पर चलित परियोजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण

About Next Khabar Team

Check Also

अवध विवि की गठित समितियों ने दीपोत्सव के कार्यो में लाई तेजी

-मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अवध विवि दीपोत्सव में तोड़ेंगा पिछला रिकार्ड अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.