विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर किया घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दूसरी महिला को लेकर होता था आए दिन वाद विवाद

सोहावल।रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में पति पत्नी के आपसी विवाद में आग बबूला हुए पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जिनकी तहरीर पीड़िता ने थाना प्रभारी रौनाही को दी। पीड़िता की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज किया।

शनिवार देर शाम मुबारकगंज गांव निवासी अमर धारी यादव का पत्नी रूपा यादव से तू तू मैं के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे रूपा यादव को गले में सीने में व हाथ में काफी चोटें आई। रूपा यादव ने लिखित तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे पति अमर धारी यादव का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है।

जिसका विरोध करने पर आए दिन मारते पीटते व मुझे घर से भागते थे। दूसरी शादी करने की बात कहकर प्रताड़ित करते हैं। थाना प्रभारी रौनाही पंकज सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी पर मुकदमा अपराध संख्या 85 धारा 115/2, 118/1, 351/ 2 व 352 में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े  चेन स्नेचिंग पांच महिलाएं गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya