नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महाराजगंज थाना पुलिस ने भेजा जेल

गोसाईंगंज। थाना महाराजगंज पुलिस चौकी पूरा बाजार ग्राम राजेपुर निवासी चांद बाबू पुत्र झिनकू भुसहा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।एसएचओ महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर चांद बाबू को तत्काल गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर में कहा गया है कि मेरी पुत्री भैंस चराने के लिए सिवान खेत पर गई थी।जंहा चांद बाबू ने मेरी लड़की से कहा कि गेहूं की बोरी उठा दो तो मेरी लड़की गेहूं की बोरी उठाने के लिए गई।तभी चांद बाबू उसका हाथ पकड़कर छप्पर में खींच ले गया और छेड़छाड़ करने लगा।मेरी लड़की चिल्लाते हुए किसी तरह से अपने आपको उसके चंगुल से छुडा कर भाग कर घर आई और आप बीती परिवार वालों को सुनाया।

जिसके आधार पर नामजद तहरीर दे रहा हूं। घटना 2 मई 22 की साय काल लगभग 5बजे की है।एसएचओ ने बताया कि नाबालिग लड़की की पिता की तहरीर पर चांद बाबू के खिलाफ धारा 354 ,7/8 के तहत केस दर्जकर नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

 

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya